उप निरीक्षक मूलराज सिंह कोरोना से हारे जिंदगी की जंग


जोधपुर। पुलिस थाना करवड़ के सहायक उप निरीक्षक मूलराज सिंह कोविड 19 से जिंदगी की जंग हार गए। मूलराज सिंह ने इस महामारी से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति दी है। आम जनता से लगातार जुड़ाव, महामारी से जनता को बचाने की जद्दोजहद और प्रयासों के चलते मूलराज सिंह कोरोना संक्रमित हो गए थे। जोधपुर कमिशनरेट की ओर से कोरोना योद्धा मूलराज सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

उप निरीक्षक मूलराज सिंह के साथ काम कर चुके पुलिसकर्मियों के मुताबिक वह बेहद निडर, समर्पित और कर्मठ पुलिसकर्मी थे। अपनी सेवाओं में उन्होंने जनता में न केवल पुलिस का भरोसा जगाने का काम किया, बल्कि कभी पुलिस के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी।
- हेमंत बिश्नोई, जोधपुर
Share on Google Plus

About ITS INDIA - Popular Hindi Newspaper & Digital Media House.

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें